एसएस राजामौली ने ‘धुरंधर 2’ की 4 घंटे लंबी कहानी को सराहा, रणवीर की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2026 1:01 PM
एसएस राजामौली और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2: एसएस राजामौली ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ की और इसे पहली फिल्म से बेहतर बताया. उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने रणवीर सिंह और आदित्य धर की भी जमक तारीफ की.
Dhurandhar 2: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर अपनी राय साझा की है. उन्होंने फिल्म को पहले पार्ट से ज्यादा शानदार बताया हुए इसके स्केल, कहानी और इमोशनल गहराई की खुलकर तारीफ की. फिल्म ने तीन दिन में ही 250 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है. आइए आपको बताते हैं कि राजामौली ने एक्स पर फिल्म को लेकर क्या लिखा.
एसएस राजामौली ने लिखा- कहानी और इमोशन ने जीता दिल
एसएस राजामौली ने लिखा, मुझे ‘धुरंधर 1’ बहुत पसंद आई थी, लेकिन ‘द रिवेंज’ ने स्केल और भावनाओं दोनों में उसे पीछे छोड़ दिया. इसकी कहानी, कास्टिंग, तकनीकी काम, संगीत, वर्ल्ड डिजाइन और निर्देशन सब बेहतरीन हैं… लेकिन असली ताकत इसकी इमोशनल गहराई है, जो इसे जमीन से जोड़े रखती है. कहानी में ऐसे ट्विस्ट बुने गए हैं जो असली तनाव पैदा करते हैं और भावनाओं से भरपूर हैं. आदित्य धर आपने कमाल कर दिया. 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना और रिलीज करना बहुत हिम्मत की बात है. दर्शक आखिरी फ्रेम तक सीट से जुड़े रहते हैं. रणवीर सिंह क्या शानदार परफॉर्मेंस है… शेड में बहन वाला सीन एक्टिंग की मास्टरक्लास है. शुरुआत से लेकर दिल तोड़ देने वाले क्लाइमैक्स तक, आपने हम सभी को ‘हमजा’ और ‘जसकीरत’ दोनों किरदारों में बांधे रखा. आर माधवन आपने देश की बेबसी और गुस्से को इतनी सच्चाई से दिखाया कि आपकी जीत हमारी जीत जैसी लगी. पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई.
फिल्म की सफलता पर भावुक हुए आदित्य धर
राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें आदित्य धर अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, “उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, जिसकी शुरुआत ज्योति देशपांडे से होती है और निश्चित रूप से मेरे एचओडी, मेरे कास्ट मेंबर्स, एक्टर्स और उन सभी का जिन्होंने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी. मुझे मिल रहे सभी रिस्पॉन्स और यहां तक कि मीम्स से मैं बेहद गदगद हूं. लेकिन मैं सच में यहां मौजूद हर व्यक्ति का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो हमारा सपोर्ट कर रहे हैं और इस सफर का हिस्सा बने. यह आपके बिना संभव नहीं होता. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Day 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










