कटिहार में गैस एजेंसी का निरीक्षण, उपभोक्ताओं की समस्या पर प्रशासन सख्त

Updated:
विज्ञापन
कटिहार में गैस एजेंसी का निरीक्षण, उपभोक्ताओं की समस्या पर प्रशासन सख्त

कटिहार में गैस एजेंसी का निरीक्षण, उपभोक्ताओं की समस्या पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

कटिहार जिले में रसोई गैस की किल्लत और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है, शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने दुर्गा स्थान चौक स्थित रानी सती भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तार से जांच की. कई उपभोक्ताओं ने गैस की देर से आपूर्ति, बुकिंग के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलने समस्याओं की शिकायत की, जिला पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, वहीं एसपी ने भी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, प्रशासन की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद जगी है, और लोगों ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार होने की अपेक्षा जताई है,

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन