आज शाम में थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर

अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नेताओं ने लगाया जोर
जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल अब पूरे परवान पर है. कटिहार संसदीय क्षेत्र के लिए बुधवार की शाम प्रचार अभियान थम जायेगा. शुक्रवार को सवेरे 7:00 बजे से कटिहार संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होगा. ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए कुछ घंटे ही बचे है. दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दे चुकी है. गुरुवार से ही मतदान कर्मियों की टीम अपने अपने बूथ की ओर रवाना हो जाएंगे. उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गयी है. कांग्रेस ने तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाया है. जबकि उसके सामने इस बार भी जदयू ने अपना उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी के रूप में उतारा है. इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक एवं एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी दुलाल के बीच सीधी टक्कर होने का आसार है. इसके अतिरिक्त अन्य कई दलीय व निर्दलीय उम्मीदवार इस चुनावी जंग को रोचक बनाने में जुटे है. इस बार कटिहार संसदीय क्षेत्र में 1864 मतदान केंद्र पर कुल 1833009 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 954524 पुरुष मतदाता है. जबकि 878455 महिला मतदाताओं की संख्या है. अन्य मतदाताओं की संख्या 30 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




