आरडीएस कॉलेज के नये प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया

Updated:
विज्ञापन
आरडीएस कॉलेज के नये प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया

आरडीएस कॉलेज के नये प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन

बलिया बेलौन आरडीएस कॉलेज सालमारी के नये प्राचार्य डॉ शेखर कुमार जायसवाल शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. पूर्व प्राचार्य डॉ सतीश चन्द्र मिश्रा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए कहा की कुछ दिनों के लिए प्रभारी प्राचार्य के पद पर रहते हुए छात्रों के हित में काम किये हैं. नवनियुक्त प्राचार्य को शिक्षकों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया. नवनियुक्त प्राचार्य ने कहा, पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है. इसको हर संभव पूरा करने का प्रयास होगा. छात्र हित में कॉलेज को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश किया जायेगा. छात्रों की पढ़ाई से किसी तरह का अनदेखी नहीं होगी. सभी छात्रों को महाविद्यालय आने की अपील करते हुए कहा की विश्वविद्यालय के आदेशानुसार 75% उपस्थिति अनिवार्य है. कॉलेज के डॉ सतीश चन्द्र मिश्रा, प्रो प्रफुल्ल कुमार, प्रो हीरालाल, डॉ मनोज कुमार यादव, डॉ पंकज कुमार समदारिया, डॉ मनोज कुमार पाण्डे, डॉ नवल किशोर पिंटू, डॉ पल्लव कुमार, डॉ अर्नब मैत्री, डॉ अली अहमद, डॉ कुमारी मंजरी, शिक्षणेत्तर कर्मी रवि कुमार मंडल, अमरजीत कुमार, लक्ष्मण कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव, लालचंद आदि ने स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन