अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से बेहल हुए लोग

Updated:
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से बेहल हुए लोग

मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी जहां दो डिग्री बढ़ोतरी रही तो न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा रहा. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

कटिहार.चिलचिलाती धूप व बढ़ी गर्मी ने मंगलवार को लोगों को बेदम कर दिया. मंगलवार का दिन न्यूनतम तापमान में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी जहां दो डिग्री बढ़ोतरी रही तो न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा रहा. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बढ़ते तापमान के साथ ही पूरे दिन लोग गर्मी से हॉफ्ते रहे. एक तो चिलचिलाती धूप व हवा के नहीं चलने से लोगों को और गर्मी का भरपूर एहसास हुआ. बढ़ती गर्मी से लोगों के दिन भर पसीने सूखने का नाम नहीं लिया. सड़कों पर लोग हाथों में छाता लिए हुए मुंह को ढके हुए इस झुलसा रही धूप से अपने आप का बचाव करते दिखे. यहां तक की बाहर तो बाहर घर के अंदर भी गर्मी का असर बरकरा रहा. बाहर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे. गर्मी में इतनी ज्यादा रही की घर में लगा पंखा भी गर्म हवा का झोंका फेंक रहा था. जबकि कूलर एसी भी इस बढ़ती गर्मी में ठीक तरीके से काम नही कर रहे थे. हालांकि इस गर्मी से लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाली है. मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. यदि ऐसा हुआ तो लोगों को इस तपाती गर्मी से पूरी राहत मिलेगी. हालांकि इससे पहले बढ़ती गर्मी ने लोगों को पूरी तरह से बेदम कर दिया है. बढ़ते गर्मी के बीच लोग ठंडा खाद्य पदार्थ का सेवन करने में ज्यादातर ध्यान दिए हुए है. एक तरफ जहां गन्ने का रस, नारियल पानी की बिक्री रफ्तार पकड़ी हुई है तो उससे ज्यादा कोल्ड ड्रिंक की बिक्री सबसे ज्यादा बाजार में छाई हुई है. तपती गर्मी में लोग घर से निकलने से बहुत हद तक परहेज किए हुए हैं. फिलहाल लोग अब इस गर्मी से निजात के लिए बारिश होने का इंतजार बैठे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन