भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मिला जीत का मंत्र

Updated at : 19 May 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मिला जीत का मंत्र

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मिला जीत का मंत्र

विज्ञापन

– बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता को विस्तार से बताया कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला की पहली जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी शिरकत किये. शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व वन्दे मातरम् के साथ किया. मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है. संगठन का सबसे नीचे की इकाई बूथ है. चुनावी विजय व पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों की सफलता का आधार सशक्त बूथ इकाई ही हो सकती है. उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक अपनी बात को रखा. जिसमें जिला स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान गतिविधियों को सुव्यवस्थित व प्रभावी रूप से संचालित करने को एक जिला स्तरीय टोली का गठन, इस टोली में जिले में एक संयोजक और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अनुसार एक-एक इंचार्ज जो जिला टीम के सह संयोजक होंगे. अपने-अपने बूथ पर सशक्तिकरण अभियान कार्य के संचालन और समन्वय की जानकारी निभायेंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रधानमंत्री का बिहार से स्नेह जातीय जनगणना व बजटीय प्रावधान को कार्यकर्ताओं के बीच रखने का कार्य किया. बताया कि प्रधानमंत्री का बिहार से विशेष स्नेह व समाज के अंतिम पायदान पर बैठ जनसमूह का विकास के प्रति झुकाव हमेशा नजर आता है. विगत 11 वर्षो के अपने कालखंड में उन्होंने बिहार के विकास के लिए अनेकों ऐसे प्रतिमान गढ़ें हैं. 1 लाख 25 हजार करोड़ का विशेष पेकेज, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना. ओबीसी समाज से केन्द्रीय केबिनेट में बिहार से पारस्परिक प्रतिनिधित्व मिलना दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने बिहार को लेकर हमेशा विशेष चिंता की है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सातों सीट पर जीत हासिल करेगी. पूरी निष्ठा एवं संकल्पित होकर एकजुटता के साथ सभी का बूथ पर जाकर अपने संगठन को मजबूत करना एवं केन्द्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को घर घर जाकर जनता के बीच रखनें का कार्य करना है. निखिल कुमार चौधरी, विभाष चंद्र चौधरी, राजवंशी सिंह, नरेश शाह, जिला प्रभारी संतोष सुराणा, लक्खी प्रसाद महतो, शांति जयसवाल, चंद्रभूषण ठाकुर, कृष्ण कुमार साहा राय, डॉ एसएन पोद्दार, जिला प्रभारी नवीन झा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा, राघवेंद्र सिंह, रवीन्द्र प्रसाद यादव, आलोक मंडल, प्रकाश शर्मा, अशोक भगत, संजय मंडल जिला मंत्री धर्म नाथ तिवारी, गौरव पासवान कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन