बाइक से गिरकर महिला की मौत

बाइक से गिरकर महिला की मौत
कदवा थाना क्षेत्र के परभेली में बुधवार की देर शाम बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार भर्री पंचयात के वार्ड संख्या 12 बभनगांव निवासी चंदन विश्वास की पत्नी रजनी देवी 40 वर्ष अपने भतीजे छोटू कुमार, पिता बिनोद विश्वास के साथ अपाचे बाइक पर सवार होकर अपने मायके चौनी पंचायत के रौनिया गांव से अपने ससुराल बभनगांव जा रही थी. इसी क्रम में परभेली के समीप महिला बाइक से गिर गयी. महिला बेहोश हो गई. भतीजा छोटू कुमार सीएचसी दुर्गागंज में भर्ती कराया. चिकित्सक दीपक कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला अपने पीछे दो पुत्र पुरण कुमार, रोशन कुमार को छोड़ गई. महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है. पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










