लापरवाही बरतने वालें के हथियारों का लइसेंस होगा रद्द

Updated at : 13 Sep 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वालें के हथियारों का लइसेंस होगा रद्द

लापरवाही बरतने वालें के हथियारों का लइसेंस होगा रद्द

विज्ञापन

सालमारी थाने में हथियारों का हुआ भौतिक सत्यापन बलिया बेलौन एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सालमारी थाना क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन कराया जा रहा है. सालमारी थाना प्रभारी कुमारी जुली के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न हुआ. सभी लाइसेंसधारी हथियारों के साथ थाने में पहुंचे, पुलिस अधिकारियों ने हथियारों की वैधता और रखरखाव की जांच की. सभी आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया. थाना प्रभारी ने उद्देश्य हथियारों के दुरुपयोग को रोकना है. कहा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. सत्यापन के दौरान लाइसेंसधारियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. हथियार का प्रयोग सिर्फ आत्मरक्षा के लिए ही करें. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है. पुलिस प्रशासन जल्द ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान चलाएगा, इससे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी साथ ही शस्त्र लाइसेंस प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी किये जा रहे हथियारों के सत्यापन को जोड़ कर देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन