102 एंबुलेंस कर्मियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल हुई समाप्त
Updated at : 16 Sep 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन

सरकारी 102 एंबुलेंस कर्मियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी.
विज्ञापन
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एंबुलेंस चालक व ईएमटी काम पर वापस लौटे
कटिहार. सरकारी 102 एंबुलेंस कर्मियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. मंगलवार से सभी एंबुलेंस के कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए. एंबुलेंस कर्मियों की मानदेय में बढ़ोतरी के बाद सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एंबुलेंस चालक और ईएमटी काम पर वापस लौट गए. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने कहा की 102 एंबुलेंस बिहार के द्वारा जैन प्लस एजेंसी के साथ हुए करार में मुख्य रूप से कुशल श्रमिक के रूप में 545 रुपये प्रतिदिन देने पर बात बनी है. साथ ही दुर्घटना बीमा या मृत्यु होने पर पांच लाख मुआवजा, एंबुलेंस कर्मियों पर पत्र के माध्यम से किए गए कार्रवाई को निरस्त करना, स्व ईएमटी धीरज कुमार महतो के परिजनों को एक लाख नगद एवं चार लाख जल्दी ही देने की घोषणा की है. इसके साथ ही अन्य मांगों पर जल्द ही वार्ता कर निराकरण करने का निर्णय पत्र के माध्यम से किया गया है. संरक्षक सिंह ने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12 दिन से चल रही थी, लगातार एंबुलेंस कर्मियों के समर्थन में जनप्रतिनिधि एनडीए के नेता धरना स्थल पर आकर जायज मांगों के समर्थन में अपना समर्थन देते रहे, सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई कुशल श्रमिकों के मानदेय की नहीं थी, बल्कि हमारा लड़ाई अति कुशल श्रमिकों के मानदेय 654 रुपये प्रति आठ घंटे, बिना शर्त नियुक्ति पत्र, ड्यूटी मैं कार्यरत मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये का बीमा, ईएसआईसी एवं ईपीएफ का अंशदान संबंधित कार्यालय में सही समय पर जमा करना, बकाया वेतन का भुगतान करना आदि प्रमुख मांगों को पूरा करना था, हालांकि अभी कुछ मांगों को मानने लेकर वार्ता होने के बाद मरीजों की कठिनाई को देखते हुए सभी एंबुलेंस कर्मी काम पर वापस लौट गये हैं, इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, सचिव अब्दुल मतीन, कोषाध्यक्ष मणिकांत झा के साथ 102 के सभी चालक और ईएमटी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




