कन्या विवाह मंडप का मुखिया ने किया शिलान्यास

कन्या विवाह मंडप का मुखिया ने किया शिलान्यास
आबादपुर बारसोई प्रखंड के चापाखोर पंचायत स्थित चापाखोर ग्राम में कन्या विवाह मंडप निर्माण कार्य का पंचायत की मुखिया हुस्नेआरा बेगम, उपमुखिया रियासुद्दीन सरकार, सरपंच प्रतिनिधि बहादुर हुसैन, उपसरपंच जहांगीर हुसैन व पंचायत सचिव अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से शिलान्यास बुधवार को किया. मौके पर पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि रमजान अली ने कहा कि उक्त कन्या विवाह मंडप के निर्माण से गांव की बेटियों के विवाह में काफी सहूलियतें होंगी. कन्या विवाह मंडप में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. बेटियों के विवाह के लिए अब मैरेज हॉल बुक नहीं करने पड़ेंगे. इससे बेटियों के पिता पर आर्थिक बोझ कम हो जायेगा. अख्तरी बेगम, महबूबा परवीन, जहरुल इस्लाम, जैनुल आबेदिन मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




