उचला चौक पर निजी कोष से मुखिया बना रहे सार्वजनिक शौचालय

उचला चौक पर निजी कोष से मुखिया बना रहे सार्वजनिक शौचालय
प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के दक्षिणी भंडारतल पंचायत के उचला चौक बाजार में सार्वजनिक शौचालय की आमजनों की मांग पर पंचायत के मुखिया सह समाजसेवी इब्राहिम ने ग्रामीण के आग्रह पर निजी कोष से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने का कार्य शुरू किये जाने से लोगों में हर्ष है. ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में लोगों का आवागमन होता है. शौचालय नहीं रहने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है. काढागोला घाट जाने वाले लोगों को शौच करने की आवश्यकता पर खेतों में जाना पड़ता है. उचला चौक पर शौचालय निर्माण व्यक्तिगत कोष से बनाना काफी उत्तम कार्य है. ग्रामीणों व उचला चौक बाजार व्यवसायी ने मुखिया का आभार जताने हुए कहा कि शौचालय बन जाने से आमलोगों को काफी सहुलियत होगी. इससे किसी को तकलीफ या परेशानी नहीं होगी. आसान होगा सुलभ व्यवस्था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




