सोनैली श्यामागढ़ शुक्र हाट में अवस्थित मां दुर्गा के मंदिर की महिमा है निराली

सोनैली श्यामागढ़ शुक्र हाट में अवस्थित मां दुर्गा के मंदिर की महिमा है निराली
कदवा सोनैली श्यामागढ़ शुक्र हाट में अवस्थित मां दुर्गा के मंदिर की महिमा निराली है. 75 वर्ष पुराने मां दुर्गा मंदिर की महिमा अपरंपार है. 2032 तक भक्तजनों अष्टमी और नवमी पूजा के महाप्रसाद को भोग चढ़ाने को लेकर पहले से ही बुकिंग कराकर रखी है. महाप्रसाद मंदिर के रसोई में पीतल के बर्तन में शुद्ध घी से बनाया जाता है. मां दुर्गा मंदिर की स्थापना 1950 में दुर्गागंज मालद्वार स्टेट राजा परिवार द्वारा दान स्वरूप दी गयी भूमि पर मंदिर का निर्माण कर पूजा आराधना प्रारंभ की गई थी.15 वर्ष पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 40 लाख की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण कर मंदिर को आकर्षक बनाया गया. मंदिर के पुजारी सुमन झा ने बताया कि मंदिर में देवी की वैष्णव विधि से पूजा की जाती है. यहां भक्तों के सच्चे मन से मांगी गई हर मुरादे पूरी होती है. सचिव बिहारी लाल बुबना ने बताया कि इस मंदिर में मुम्बई, मालदा, सिल्लीगुड़ी, कोलकाता से श्रद्धालु आकर महाप्रसाद की बुकिंग कराकर वर्षो अपने समय आने का इंतजार करते है. मनोकामना पूरा होने पर श्रद्धालु सोने के आभूषण के साथ अन्य कई चढ़ावा चढ़ाते है. महाष्टमी को लगभग 700 महिलाएं मंदिर में कुमारी भोजन पश्चात दीप प्रज्जवलित कर दीपमाला का आयोजन करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




