केबी झा कॉलेज में उड़नदस्ता टीम के आने से दस मिनट पूर्व जेनरेटर खराब

Updated at : 09 May 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज में उड़नदस्ता टीम के आने से दस मिनट पूर्व जेनरेटर खराब

केबी झा कॉलेज में उड़नदस्ता टीम के आने से दस मिनट पूर्व जेनरेटर खराब

विज्ञापन

– एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने उड़नदस्ता टीम के सदस्याें को मुख्यद्वार पर घेरा – कॉलेज प्रशासन के विरूद्ध खड़ा किये कई सवाल, बिना जैम पोर्टल से की जा रही खरीदारी कटिहार स्नातक तृतीय खंड 2025 परीक्षा के दौरान केबी झा कॉलेज में जांच को आये उड़नदस्ता दल के पहुंचने से पूर्व जेनरेटर खराब हो गया. जिसके बाद परीक्षार्थी उमस भरी गर्मी में बिना पंखा के परीक्षा के दौरान परेशान हो गये. छात्र गर्मी में बेहाल रहे. उधर उड़नदस्ता टीम में आये सदस्य परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में नाश्ते में मशगूल रहे. परीक्षा विभाग से नाश्ते में रसगुल्ला, ठंडा समेत कई अन्य मिष्ठान परोसे गये. जानकारी पर एनएसयूआई छात्र नेता अमित पासवान के नेतृत्व में विशाल कुमार, शुभम कुमार, नकुल कुमार, मोनू, बिल्लू समेत अन्य पहुंचकर व्यवस्था को एक बार फिर से उड़नदस्ता दल के टीम को अवगत कराया. एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार आयी उड़नदस्ता टीम के सदस्यों को जांच के बाद कॉलेज से बाहर निकलने के दौरान करीब आधे घंटे तक घेरकर अव्यवस्था से अवगत कराया. कॉलेज प्रशासन के मनमानी रवैये के विरूद्ध कई सवाल खड़ा किये. एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान ने उड़नदस्ता दल के बीच नाश्ता परोसे जाने पर सवाल खड़ा करते हुए बताया कि जांच के दौरान उपलब्ध नाश्ता रिश्वत के सामान है. ऐसी प्रक्रिया पर रोक लगाने की जरूरत बताया. छात्र नेताओं ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से दो दिन पूर्व 35 पंखा बिना जैम पोर्टल के खरीद कर लगाया गया. जबकि विवि द्वारा किसी भी सामान को खरीदने के लिए जैम पोर्टल का उपयोग किया जाता है. ऐसे में केबी झा कॉलेज प्रशासन द्वारा बिना जैम पोर्टल के कई सामान खरीदना कहीं न कहीं कमीशन का खेल को अंजाम दिया जा रहा है. इस तरह कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी. विवि प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की मांग की. बिजली कटने की एक दिन पूर्व विभाग ने दी थी जानकारी एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा एक दिन पूर्व शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक बिजली बाधित रहने की सूचना दिया गया था. परीक्षा के दौरान मुकम्मल व्यवस्था नहीं करना कॉलेज प्रशासन की लचर व्यवस्था को दर्शाता है. उड़नदस्ता टीम के सदस्यों को मुख्य द्वार पर करीब आधे घंटे तक रोककर विरोध जताया. व्यवस्थित तरीके से हो रही है परीक्षा उड़नदस्ता टीम के सदस्य प्रो शैलन्द्र राकेश ने बताया कि स्नातक तृतीय खंड 2025 की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में चल रही है. केबी झा काॅलेज में जांच के दौरान जेनरेटर का बुश खराब हो जाने की वजह से थोड़ी देर के लिए लाइन बाधित हुई. हालांकि शीघ्र ही इसे कॉलेज प्रशासन द्वारा दुरूस्त करा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन