चार दिनों लापता युवक का शव पोखर से बरामद, तीन गिरफ्तार

चार दिनों लापता युवक का शव पोखर से बरामद, तीन गिरफ्तार
– पैसे के लेनदेन में महिला प्रेमिका ने इंदल रविदास की हत्या कर पोखर में छुपाया था शव -पुलिस की पूछताछ व जांच पड़ताल में हत्या मामले का खुलासा प्राणपुर चार दिनों से लापता युवक इंदल रविदास का शव प्राणपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पोखर से बरामद किया गया. शव की बरामदगी आरोपितों की निशानदेही पर बसनी रेलवे पुल किनारे पोखर से शनिवार की सुबह हुई. इंदल रविदास हत्या में पांच आरोपितों के शामिल होने का बात सामने आई है. इनमें तीन को जेल भेज दिया गया है जबकि, दो की तलाश जारी है. प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे प्रेमिका संजना देवी के घर बकाया एक लाख रुपए और रंजना देवी की मां सरिता देवी के पास बकाया 200000 दो लाख मांगने महिला के घर केवट टोला गया था. जिसमें प्रेमिका संजना देवी व उसका दूसरा प्रेमी अमरजीत केवट दोनों मिलकर इंदल रविदास को पीछे से सिर पर वार करने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा. अंडकोष को दबाने के कारण घटना स्थल पर ही इंदल की मौत हो गयी. शव को छिपाने के लिए आरोपित मोहन केवट सहित अन्य तीन लोग शामिल होकर बसनी रेलवे पुल के उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित पोखर में फेंकर जलकुंभी से ढक दिया. जिससे प्राणपुर पुलिस ने 68 घंटे में खोजकर निकाल लिया. यूडी कांड दर्ज कर सदर अस्पताल कटिहार में पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को दाह-संस्कार के लिए सौंप दिया. इधर इंदल रविदास हत्याकांड में कांड संख्या 118/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त संजना देवी, पति जीतू केवट, अमरजीत केवट, पिता बद्री केवट और मोहन केवट पिता देवी लाल केवट सभी साकिन केवट टोला केहुनिया थाना प्राणपुर को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया. मृतक इंदल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पत्नी सोनी देवी रोते बिलखते तथा चित्कार करते हुए कह रही थी दो बच्चे को लेकर मेरा जीवन कैसे कटेगा. इंदल को एक पुत्र और एक पुत्री है. इंदल रविदास तीन भाई, दो बहन और एक मां है. दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई थी. इंदल हत्या में शामिल सभी आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की है. प्राणपुर पुलिस अवर निरीक्षक पवन चौधरी व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




