पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता, प्रदर्शन

Updated at : 11 Apr 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता, प्रदर्शन

पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता, प्रदर्शन

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के पहलागढ़ में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के संवेदक की मनमानी व कार्य में अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की है. पहलागढ़ पंचयात के वार्ड संख्या 12 स्थित दियारी गांव में 3 करोड़ 24 लाख 13 हजार 446 रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में संवेदक की मनमानी चरम सीमा को पार करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. पंचायत भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य स्थल पर प्लिंथ लेवल के बाद जमीन ढलाई में घटिया ईंट बिछा कर एक इंच ढलाई किया जा रहा था. जिसको देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों मुखिया रसवती देवी, समाजसेवी मुन्ना पासवान, वार्ड सदस्य संजीव कुमार सिंह, नंदलाल सिंह, अभय सिंह, विक्रम सिंह, उप मुखिया सुमन देवी, रामानंद सिंह सहित लोगों ने कहा कि पंचयात भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. लोगों ने कहा, संवेदक की मनमानी नहीं चलेगी. काम गुणवत्ता पूर्ण करो का नारा बुलंद किया. कार्य स्थल पर सबसे अहम बात यह देखा गया कि वहां लगे निर्माण कार्य के बोर्ड में कार्य समाप्ति की तिथि 10 फरवरी 2026 अंकित है. लेकिन अब तक भवन निर्माण कार्य प्लिंथ लेवल तक ही हो पाया है. बाबजूद इसके इस पर भी संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो पाया है. विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि जब तक भवन निर्माण कार्य में निष्पक्षता पूर्वक जांच नहीं होता है. तब तक हमलोगों का विरोध जारी रहेगा. इस संबंध में जब भवन निर्माण के एसडीओ चंद्रशेखर विजय से संपर्क साधा गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन