बिना कारण यूजी दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित की सूचना पर छात्रों का फूटा गुस्सा

Author :RAJKISHOR K
Published by :RAJKISHOR K
Updated at :11 Apr 2026 7:54 PM
विज्ञापन
बिना कारण यूजी दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित की सूचना पर छात्रों का फूटा गुस्सा

बिना कारण यूजी दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित की सूचना पर छात्रों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन

– जिले के अधिकांश परीक्षा केन्द्र पर गुस्साये छात्रों ने किया आंदोलन – एनएच 81 व एनएच 31 को किया जाम, पूर्णिया एनएच 131ए पर किया टायर जलाकर प्रदर्शन – एमजेएम महिला कॉलेज में उग्र छात्र छात्राओं ने किया क्षतिग्रस्त – डेढ़ से दो घंटे तक अधिकांश सड़कों पर लगी रही वाहनों की कतारें अलग-अलग छात्र संगठनों के सदस्यों ने दिया समर्थन, कहा विवि परीक्षा की नाकामी का है परिणाम कटिहार यूजी प्रथम सेमेस्टर की संचालित परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में बिना किसी कारण के पूर्णिया विवि परीक्षा विभाग की ओर से अचानक शनिवार की दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित की सूचना पर परीक्षार्थी उग्र हो गये. छात्रों का गुस्सा इस कदर फूटा की जिले के अधिकांश परीक्षा केन्द्रों पर आंदोलन करना शुरू कर दिया. परीक्षार्थी इतना उग्र हो गये कि कॉलेज परिसर से लेकर एनएच 81, एनएच 31 को जाम कर इसका विरोध करने लगे. कटिहार पूर्णिया एनएच 131 ए सिरसा के आगे सड़क पर टायर जलाकर गुस्साये छात्रों ने जमकर विवि प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की. इस दौरान सबसे अधिक एमजेएम महिला कॉलेज में आक्रोशित परीक्षाथियों ने क्षति पहुंचाया. इस तरह का विरोध प्रदर्शन सभी जगह करीब डेढ़ से दो घंटे तक चलता रहा. अधिकांश जगहों पर मामला पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद शांत हो पाया. प्रदर्शन का अभाविप व एनएसयूआई के सदस्यों ने समर्थन किया. परीक्षार्थयों की हुई परेशानी पर अलग-अलग संगठन के सदस्यों ने सीधे तौर पर पूर्णिया विवि के परीक्षा विभाग पर नाकामी का ठिकरा फोड़ा. अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पासवान, मो मीठू, विशाल कुमार, नकूल, शुभम, विवेक कुमार, पिंटू प्रकाश समेत अन्य ने बताया कि पूर्णिया विवि के इतिहास में पहली बार इस तरह का कार्य किया गया है कि एक साथ कई दिनों का परीक्षा स्थगित किया गया. पहली पाली की परीक्षा जब ली गयी तो दूसरी पाली की भी परीक्षा ले लेनी चाहिए थी. इस तरह न कर विवि प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. जो कतई बदाश्त के लायक नहीं है. पिछले तीन दिनों से लगातार प्रवेश पत्र व परीक्षा रूटिंग में एकरूपता नहीं रहने के कारण वे लोग परेशान हो रहे थे. विवि परीक्षा की मनमानी की हद तब हो गयी. जब शनिवार की दूसरी पाली को स्थगित करने के साथ आगामी 16 अप्रैल तक की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. जिसका नतीजा रहा कि जिले के अधिकांश परीक्षा केन्द्रों पर छात्र उग्र हो गये और जमकर विरोध में नारेबाजी की. इस दौरान सबसे अधिक क्षति एमजेएम महिला कॉलेज में खिड़की के सभी कांच को आक्रोशित छात्रों की भीड़ ने पहुंचाया. पूर्णिया विश्वविद्यालय परीक्षा लेने में साबित हो रहा विफल पूर्णिया विश्वविद्यालय के लचर प्रबंधन व प्रशासनिक अदूरदर्शिता का खामियाजा एक बार फिर हजारों छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-2029) की परीक्षा के आयोजन में हुई भारी गड़बड़ी के बाद शनिवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. एडमिट कार्ड और परीक्षा रूटिंग की तिथियों में विसंगति के कारण उत्पन्न हुई और अचानक 11अप्रैल की द्वितीय पाली से 16 अप्रैल तक के सभी परीक्षाओं को स्थगित करने पर नाराज परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियो ने डीएस कॉलेज, के भी झा कॉलेज , एमजेएम महिला कॉलेज, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जफरबाग सिरसा, एसआरसी समेत विभिन्न महाविद्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री विशाल सिंह, विश्वविद्यालय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय से वर्तमान में प्रबंधन नहीं संभल पा रहा है. छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है. आए दिन परीक्षा फॉर्म, रिजल्ट और अब परीक्षा कार्यक्रम में इस तरह की गलतियां आम हो गई हैं. अधिकारी बंद कमरों में बैठकर योजना बनाते हैं और जमीन पर छात्र परेशान होते हैं. केटीटीसी में छात्रा को गालीबाज शिक्षक ने उठाकर बरामदे पर फेंका आक्रोश प्रदर्शन के दौरान सबसे अधिक शर्मशार करने वाली घटना कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जफरबाग सिरसा से निकल कर सामने आयी. प्रदर्शन कर रही एक छात्रा को कॉलेज के प्राध्यापक ने गाली गलौज करते हुए उसे जबरदस्ती उठाकर बरामदे पर फेंक दिया. छात्र संगठनों में चर्चा का विषय बन. अभाविप के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पासवान ने कुलपति पूणिया को इसका वीडियो भेजते हुए इस पर संज्ञान लेने की मांग की है.कहा, विवि की गलती की वजह से हजारों छात्र छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है. महिला पुलिस, महिला शिक्षिका की अनुपस्थिति में पुरुष शिक्षक द्वारा इस तरह की हरकत अपराध है. कुलपति से उक्त प्राध्यापक पर कार्रवाई करते हुए उक्त कॉलेज में डिग्री का एफिलियेशन रद्द करने की मांग की है. कॉलेज के कर्मचारियों व शिक्षकों ने कहा, उक्त छात्रा द्वारा कॉलेज का मुख्यद्वार का ताला तोड़कर अन्य परीक्षाथियों को प्रदर्शन के लिए उकसाया जा रहा था. समर्थ पोर्टल के नाम पर पीटा जा रहा ढिंढोरा अभाविप के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही राजभवन में पूर्णिया विवि के कुलपति को समर्थ पोटल से कार्य करने वाले पहले विवि के नाम पर पुरस्कृत किया गया था. जिसका ढिंढोरा पीटा जा रहा है. लेकिन समर्थ पोर्टल को संचालन करनेवाले प्राध्यापक हो या कर्मी असमर्थ साबित हो रहे हैं. जिसका नतीजा है कि पीयू के इतिहास में पहली बार घटना हुई है कि एक साथ अधिकांश परीक्षा केन्द्रों से लेकर सड़क पर परीक्षार्थियों का गुस्सा फूटा और इस तरह का आंदोलन हुआ है. कुलपति के आदेश पर जारी किया स्थगित परीक्षा को लेकर पत्र सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025, सत्र 2025-29 की 11 अप्रैल के द्वितीय पाली से लेकर 16 अप्रैल तक की सभी परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित की गयी है, 11 से 16 अप्रैल तक की सभी परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित परीक्षा संशोधित कार्यक्रम की सूचना बाद में प्रकािशित की जायेगी. पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ ए सिंह द्वारा जारी पत्र में बताया कि 8 अप्रैल के प्रथम पाली से लेकर 11 अप्रैल के प्रथम पाली तक जिन परीक्षाथियों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गयी है. उनकी परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. पूर्णिया विवि के कुलपति के आदेश पर किया यह पत्र जारी किया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन