सालेहपुर पंचायत में डब्ल्यूपीयू भवन निर्माण का शिलान्यास

सालेहपुर पंचायत में डब्ल्यूपीयू भवन निर्माण का शिलान्यास
फलका प्रखंड के सालेहपूर पंचायत के राजधानी गांव में डब्लूपीयू के निर्माण को लेकर स्थानीय मुखिया अब्दुल माजीद ने शिलान्यास किया. शिलान्यास के उपरांत मुखिया ने बताया कि सालेहपुर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भवन नहीं रहने के कारण कचरा प्रबंधन को लेकर काफी कठिनाई हो रही थी. कचरा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था. सभी विवादों को सुलझा कर राजधानी ग्राम में डब्लूपीयू का निर्माण कराया जा रहा है. अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का निर्माण हो जाने के बाद कचरा प्रबंधन करने में काफी सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि पंचायत को शहर के तरह साफ सुथरा रखने को लेकर वे काफी प्रयासरत हैं. मौके पर वार्ड सदस्य सुफियान, समाजसेवी कयूम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










