पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कई नाला व सड़कों के निर्माण का दिया प्रस्ताव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कई नाला व सड़कों के निर्माण का दिया प्रस्ताव

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कई नाला व सड़कों के निर्माण का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए नगर की क्रमशः चार योजना कटिहार नगर अंतर्गत सिंचाई प्रमंडल कटिहार के अधीन अवस्थित नहर के दोनों तटबंधों पर पथ का पक्कीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, कटिहार नगर अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में छीटाबाड़ी काली मंदिर से नहर तक ढक्कन सहित पक्का नाला एवं पथ का पीसीसी निर्माण कार्य, कटिहार नगर अंतर्गत वार्ड संख्या 35 एवं 36 में रामकंठू महतो मध्य विद्यालय, नया टोला से गड़ेरी टोला हवा महल होते हुए एफसीआई गोदाम तक पूर्व निर्मित पक्का नाला पर ढक्कन सहित पथ का पीसीसी निर्माण कार्य तथा कटिहार नगर अंतर्गत वार्ड संख्या दो में भेड़िया रहिका चौक से शमशेरगंज होते हुए कर्नल अकादमी तक पथ का पीसीसी निर्माण कार्य का प्रस्ताव उन्होंने दिया है. कटिहार नगर के लिए 07 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि कर्णाकित है. उन्होंने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष में उनके द्वारा प्रस्तावित तीन योजनाएं क्रमशः वार्ड संख्या 26,34 एवं 35 पटेल चौक से तीनगछिया बाजार समिति एवं फसियां होते हुए चांदनी चौक तक पथ एवं नाला का निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 44 तीनगछिया काली मंदिर से वेयर हाउस एवं कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रोेजितपुर तक पथ का निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या 44 तीनगछिया बाजार समिति चौक से भौड़ा बड़ी होते हुए कटिहार मनिहारी पथ तक पथ एवं नाला का निर्माण कार्य स्वीकृति एवं निविदा हेतु अंतिम चरण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन