प्राणपुर में ईद उल अजहा का त्योहार शांति पूर्व मनाया

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 May 2026 7:22 PM

विज्ञापन

प्राणपुर में ईद उल अजहा का त्योहार शांति पूर्व मनाया

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा की गयी. देश में अमन-चैन, भाईचारा व खुशहाली की दुआ मांगी. प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर, बस्तौल, जौनिया, सिरणडा, खिरदा टोला, जामुन टोला, कजरा टोला, कुचयाही, तेलिया बाद, सहाजा, लाभा, लालगंज, शाहनगर, केवाला, माणिक नगर, बभनी, इमाम नगर सहित दर्जनों ईदगाह एवं मस्जिदों में तय समय पर मुस्लिम भाइयों के द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. मौलाना संजर आलम, लाभा बड़ी मस्जिद में मौलाना सद्दाम हुसैन ने अपने तकरीर में कहा कि बकरीद पर्व त्याग, बलिदान,भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश, रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. बीडीओ मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी शिखा कुमारी लगातार विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेती रही.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन