हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम व भारत माता की जय कहना होगा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 May 2026 8:09 PM

विज्ञापन

हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम व भारत माता की जय कहना होगा

विज्ञापन

– नहीं तो हिन्दुस्तान छोड़ दें, शिक्षकों पर कार्रवाई तो होगी, विधायक बरारी प्रखंड शिक्षा की गिरती व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल खड़ा हो गया है. उच्च माध्यमिक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानाचक गुरुमेला में पिछले शनिवार को विद्यालय में चेतना सत्र के दौरान वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत बच्चों के बीच गायन को लेकर एक अजीब-सी वाक्या सामने आया है. शिक्षक दो गुटों में खड़े होकर गायन का विरोध कर दिया. हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गयी. राष्ट्रीय गायन बंद कर दिया गया. जब बीपीआरओ सह प्रभारी बीइओ राज कुमार सिंह को बताया गया तो उन्होंने बीईओ कार्यालय के पत्रांक 397 दिनांक 23 मई को कारण पृच्छा का दो शिक्षकों पर नोटिस जारी किया. चेतना सत्र में राष्ट्रीय गायन को रोकने, दंगा भड़काने की धमकी देने व मारपीट कर अव्यवस्था फैलाने पर जवाब देने को कहा गया. प्रधानाध्यापक व विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया. मामले को रफा दफा करने का आरोप के सवाल पर बरारी विधायक विजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि हिन्दुस्तान में रहना हो तो वंदेमातरम बोलना होगा नहीं तो हिन्दुस्तान छोड़ दें. राष्ट्रीय गायन का अपना करना राष्ट्रद्रोह है. ऐसे प्रवृति वालों को बख्शा नहीं जायेगा. विधायक ने हेण्डफ्री कर डीईओ से बात की तो इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी. खड़े सभी लोग विधायक एवं डीईओ की वार्ता को सुनकर अवाक रह गये कि कहां सोया है शिक्षा विभाग. विधायक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कानूनी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया. बीइओ राज कुमार सिंह ने बताया कि मामला माफी नामा के साथ समाप्त कर दिया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन