नाबालिग के साथ उसका पिता ही करता था दुष्कर्म
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नाबालिग के साथ उसका पिता ही करता था दुष्कर्म
विज्ञापन
, मां के आवेदन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रतिनिधि, प्राणपुर
थाना क्षेत्र में एक चौदह वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही पिता के जबरन यौन शोषण करने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 112/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कलंकित पिता को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया गया. आरोपित की पत्नी ने बताया कि चौदह वर्षीय बेटी अलग घर में सोती थी. शराबी पति ने अपने ही बेटी को कई तरह का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर एक बार नहीं मेरे सामने तीन चार बार जबरन रेप करता था. बेटी की इज्जत बचाने को लेकर मैं चुपचाप रहते आ रही थी. बार-बार घटना का अंजाम देने के कारण अंत में प्राणपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मौके पर प्राणपुर थाना में आवेदिका के पीड़ित बेटी के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










