सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से मेले की होगी निगरानी

Updated at : 29 Sep 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से मेले की होगी निगरानी

सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से मेले की होगी निगरानी

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत सहित सभी पंचायतों में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है. इस बार दुर्गापूजा के दौरान लगने वाले मेलों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायेंगे. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां-जहां दुर्गा पूजा व मेला का आयोजन होगा. वहां पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी की जायेगी. जिन पूजा समितियों व मेला आयोजकों को प्रशासन की ओर से लाइसेंस दिया गया है. उन्हें नियमों के अनुसार ही शांतिपूर्वक पूजा और मेला संपन्न कराना होगा. प्रशासन की प्राथमिकता शांति-व्यवस्था बनाए रखना और भीड़ नियंत्रण पर रहेगी. थानाध्यक्ष ने आयोजकों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल रखते हुए आयोजन करें और पुलिस बल तथा वॉलंटियर्स का सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन