डीएम ने कटाव निरोधी कार्य व नाव परिचालन घाटों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने कटाव निरोधी कार्य व नाव परिचालन घाटों का किया निरीक्षण

डीएम ने कटाव निरोधी कार्य व नाव परिचालन घाटों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

– खतरनाक घाट व बिना पंजीयन के नाव परिचालन बंद – काढ़ागोला घाट पर बनेगा शवदाहगृह – 19 को सहयोग शिविर के लिए जनता से आवेदन का निर्देश बरारी प्रखंड के गंगा बरंडी नदी में कटाव निरोधी कार्य, घाटों पर नाव परिचालन आदि का निरीक्षण करने डीएम आशुतोष द्विवेदी बुधवार केा बरारी पहुंचे. प्रखंड के आजमपुर शंकर बांध एवं गंगा दार्जलिंग सड़क से काढ़ागोला घाट पहुंचे. जहां गंगा किनारे बढ़ते गंगा जलस्तर एवं नाव परिचालन घाट का निरीक्षण के दौरान अधिकारी को निर्देश दिया कि नाव परिचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो. पंजीकृत नाव ही गंगा में परिचालन वैध होगा. सतत निगरानी का निर्देश दिया. बाढ कटाव निरोधी कार्यों का स्पर नौ एवं दस पर निरीक्षण करते हुए कई जगह कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी को सख्त निर्देश दिया. डीएम ने अधिकारी को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के खतरनाक घाटों एवं बिना पंजीयन नाव का परिचालन नहीं किया जाय अन्यथा कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि जनसमस्या के त्वरित निदान के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक माह के मंगलवार यानि 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंड के पंचायतों में लगाया जायेगा. जिसमें दिये गये आवेदन पर त्वरित समाधान करते हुए आमजनों को राहत पहुंचाया जायेगा. उन्होंने बसोवास की समस्या का भी निदान की बात कही. काढ़ागोला घाट में शवदाह गृह एवं बैठने के शेड व शौचालय पेयजल की मांग पर जल्द निदान कराने को आश्वस्त किया. डीएम के प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान एडीएम डॉ विनोद कुमार, उपविकास आयुक्त अमित कुमार, एसडीएम प्रद्युमन सिंह यादव, एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार सिंह, बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज सहित अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन