डीएम ने खेरिया घाट के निर्माणाधीन बांध का लिया जायजा

डीएम ने खेरिया घाट के निर्माणाधीन बांध का लिया जायजा
– नाव परिचालन नियमानुसार करने का दिया निर्देश कुरसेला जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को जिला के आला अधिकारियों के साथ खेरिया घाट पहुंच कर कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निरोधक कार्य को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने कटाव से प्रभावित होने वाले गांवों के संबंध में चर्चा की. डीएम ने खेरिया घाट से चलने वाले नाव परिचालन के संबंध में जानकारी ली. कटाव निरोधक कार्य का जायजा लेते हुए डीएम ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य के तहत चल रहे बांधों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है. विभिन्न अधिकृत गंगा कोसी घाटों पर नावों का परिचालन नियमानुसार करने का निर्देश दिया है. नावों का परिचालन नियमानुकूल कराने के लिये राउंड ऑफ क्लिक के तहत स्टेट पुलिस की तैनाती किया गया है. नाव के परिचालन पर नजर रखने के लिए दंडाधिकारी पुलिस बलों को लगाया गया है. नावों से नदी में यात्रा करने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखने के दिशा में आवश्यक निर्देश दिया है. अनिधिकृत घाटों से नावों के परिचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. खेरिया घाट के डीएम के निरीक्षण से कटाव से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों में सुरक्षा की उम्मीद बढ़ गयी. डीएम के खेरिया घाट निरीक्षण पर डीडीसी, एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ अनुपम, बीडीओ कुमारी प्रियमवदा, थानाध्यक्ष कुरसेला राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डीएम के निरीक्षण पर जिप सदस्य उमेश यादव, पंचायत के मुखिया डॉ ललन राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










