बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में विभाग व संवेदक कर रहे खानापूर्ति

Updated at : 11 Apr 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में विभाग व संवेदक कर रहे खानापूर्ति

बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में विभाग व संवेदक कर रहे खानापूर्ति

विज्ञापन

– ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम से जांच की मांग आजमनगर महानंदा नदी में बाढ़ पूर्व संघर्षात्मक कार्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है. महानंदा नदी के जल स्तर में वृद्धि को देख प्रखंड क्षेत्र के बहरखाल में भीषण कटाव को रोकने के लिए संघर्षात्मक कार्य किया जा रहा है. बाढ़ के समय कटाव इतनी तेजी से होती है कि गांव के लोगों का गला सुखने लगता है. वर्ष 2017 में आए विनाशकारी बाढ़ का डर लोगों को आज भी सता रही है. यही कारण है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से आम लोगों का भरोसा अब उठने लगा है. कटाव स्थल पर बाढ़ डिवीजन के सहायक कार्यपालक अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक की मौजूदगी में कार्य किया जा रहा है. कार्य में एनसी में जो बोरी भर कर शिफ्टिंग की जा रही है. उसमें निर्धारित वजन से कम भरी जा रही है. बगैर मापी के सिलाई की जा रही है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक बोरी में 50 केजी बालू भरनी है. लेकिन बालू की जगह मिट्टी की मिशरण भरी जा रही है. महानंदा के बढ़ते जल स्तर का दबाव कितना संघर्ष कर पायेगा और तटबंध को कितनी मजबूती दे पायेगी वक्त ही बतायेगा. बहरखाल गांव को सुरक्षित बचाने की जद्दोजहद में विभाग जैसे-तैसे काम कर बहरखाल से निकलना चाहती है. जहां तमाम नियम कायदों को दरकिनार कर आनन-फानन में किया जा रहा है. कार्य की गुणवत्ता पर लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लोग कहते हैं कि यहां पर विभागीय निगरानी नहीं हो रही है. बल्कि विभाग के संरक्षण में गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा बगैर वजन किए बोरी भरी जा रही और इस कार्य के लिए बतौर संवेदक जिसे नियुक्त किया है वो वहां पर नहीं रहते हैं. मुंशी द्वारा नियम कायदों को दरकिनार कर कार्य किया जा रहा है. लोगों ने कहा विभाग के एसडीओ और जेई की मौजूदगी में इस तरह गुणवत्ताहीन कार्य किया जाना कहीं ना कहीं उनकी मौन सहमति की ओर इशारा कर रहा है. जिला प्रशासन ने अगर कमर नहीं कसी तो बहरखाल शिव मंदिर टोला के लोगों का आशियाने को उजड़ने में समय नहीं लगेगा. एसडीओ अमरनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बहरखाल में काम चल रहा है. एनसी तथा ईसी बैग एवं 3 लियर गेबीयन बैग भरी जा रही है. 2 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से स्पर्श संख्या 15,22,35,42 के बीच में कार्य किया जा रहा है. लम्बाई 495 मिटर है. संवेदक के रूप में टीकेजे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है. दूसरी ओर ग्रामीणों ने उक्त मामले में जिलाधिकारी कटिहार से जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन