जन जन तक सेवा पहुंचाना ही है लियो क्लब का संस्कार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
जन जन तक सेवा पहुंचाना ही है लियो क्लब का संस्कार

जन जन तक सेवा पहुंचाना ही है लियो क्लब का संस्कार

विज्ञापन

– तेजस चौरसिया सर्वसम्मति से लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुने गये कटिहार लायंस क्लब इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब डिस्ट्रिक्ट 322ई का दूसरा अधिवेशन छपरा शहर में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ. इस मौके पर बिहार के विभिन्न जिलों से लियो क्लब के सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आशुतोष पांडे ने की. दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ लायंस क्लब जिला 322ई के जिलापाल गणवंत मल्लिक, प्रदीप खेतान, अविनाश साह, राजेश अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. जिलापाल मल्लिक ने कहा एक सशक्त लायन बनने की नींव लियो क्लब से ही रखी जाती है. लियो सदस्य ही भविष्य के सेवा पथ के नेतृत्वकर्ता होते हैं. कार्यक्रम के दौरान आगामी सत्र 2025-2026 के लिए कटिहार के लियो तेजस चौरसिया को सर्वसम्मति से लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुना गया. साथ ही लियो नवीन केसरी को सचिव तथा लियो शुभम चौधरी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी. सभी सदस्यों ने नवचयनित टीम को बधाई दी. उनके नेतृत्व में सामाजिक सेवा कार्यों की उम्मीद जतायी. कटिहार के लियो सदस्यों में इस घोषणा के बाद जबरदस्त उत्साह देखा गया. कटिहार लियो क्लब के अध्यक्ष पीयूष राज ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए अगला अधिवेशन कटिहार में कराने का प्रस्ताव रखा. जिसे सभी ने सराहा. लियो क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लियो संचित वाधवानी, त्रिवेणी कुमार, मयंक शेखर, सुमित मुकीम, सौरव पोद्दार, हर्ष अग्रवाल को आने वाले समय के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी. इससे क्लब में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला. अधिवेशन के सफल आयोजन से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में लियो क्लब के बैनर तले समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्यक्रम संचालित होंगे. जिससे आम जनमानस को लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन