प्राणपुर-मनसाही को जोड़ने वाले पुल निर्माण की गति धीमी

प्राणपुर-मनसाही को जोड़ने वाले पुल निर्माण की गति धीमी
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के मदनसाही गांव के समीप दो प्रखंड मनसाही व प्राणपुर प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के घोघरा धार पर बन रहे आरसीसी ढलाई पुल का निर्माण की गति धीमी है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. मदनसाही के ग्रामीणों ने कहा, घोघरा धार प्राणपुर और साहजा पंचायत के साथ प्राणपुर व मनसाही प्रखंड को जोड़ता है. डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी व विधायक निशा सिंह ने निर्माण का शिलान्यास किया था लेकिन पुल निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण धीमी गति से कार्य हो रहा है. ग्रामीणों में पुल निर्माण कार्य विभाग बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. बाढ़ पानी आगमन के पूर्व संवेदक आरसीसी ढलाई पुल नहीं बनने पर ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर मदनसाही गांव के समीप घोघरा धार पर आरसीसी ढलाई पुल निर्माण कार्य पूर्ण कने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










