काजीबाड़ी कलवर्ट स्थित मखाना खेत से अधेड़ का शव बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
काजीबाड़ी कलवर्ट स्थित मखाना खेत से अधेड़ का शव बरामद

काजीबाड़ी कलवर्ट स्थित मखाना खेत से अधेड़ का शव बरामद

विज्ञापन

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुराहाल हसनगंज थाना क्षेत्र के काजीबाडी़ कलभर्ट के समीप मखाना खेत से रविवार को दहियारगंज गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार मंडल पिता खोनाई मंडल का शव बरामद हुआ है. मखाना खेत में शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. पंचायत के मुखिया, सरपंच आदि पहुंच गये. मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि शव का मुंह पानी में डूबा है. प्रतीत हो रहा है कि पानी में डूबने से मौत हुई है. लेकिन जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आता है. तबतक मौत कैसे हुई है कुछ कहा नहीं जा सकता है. घटना की सूचना हसनगंज पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष अनिस कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह शव को मखाना खेत से बाहर निकाला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. मृतक के भाई व परिजन पहुंच शव को देख दहाड़ मार रो रहे थे.मृतक के भाई दिनेश मंडल ने बताया कि शनिवार की संध्या मेरा भाई घरेलू काम से बाहर निकला था. देर रात घर नहीं पहुंचने पर हमलोग खोजबीन कर रहे थे. इतने में रविवार की सुबह पता चला कि काजीबाड़ी कलभर्ट समीप मखाना खेत में मेरा भाई का शव पड़ा हुआ है. मृतक का छोटी-छोटी दो पुत्री है. जिसके सर से हमेशा के लिए पिता का साया छिन गया. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने काजीबाडी़ कलभर्टट समीप मखाना खेत में जमे पानी में रामपुर पंचायत के दहियारगंज गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार मंडल का शव मिला है. प्रतीत हो रहा है कि डूबने से मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने तक पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है. मुखिया रानी देवी, सरपंच अनील मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, जगरनाथपुर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पूर्व मुखिया विजय साह, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, दिलीप मंडल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन