दुर्घटना में मौत के बाद तीनों युवक का शव पहुंचा मनोहरपुर गांव

दुर्घटना में मौत के बाद तीनों युवक का शव पहुंचा मनोहरपुर गांव
– परिजन में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मनिहारी कटिहार- मनिहारी फोरलेन सड़क पर मंगलवार देर शाम रोजितपुर के समीप ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी. तीनों युवक की मौत हो गयी थी. तीनों युवक एक ही गांव के थे. आपस में संबंधी थी. मनिहारी के मनोहरपुर से कटिहार जा रहे थे. मनोहरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 बेल टोला निवासी राहुल कुमार पिता रमेश उरांव, निखिलेश कुमार पिता रामनारायण उरांव, राजीव कुमार पिता बसंत उरांव का रोजितपुर फोरलेन के पास सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गयी थी. बुधवार को तीनों का शव गांव पहुंचा. गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मनोहरपुर पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव व पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव पहुंचे. मुखिया व पैक्स अध्यक्ष ने तीन मृतक के परिजनों को निजी कोष से प्रत्येक परिवार दस हजार रूपये दिया. मुखिया शबनम कुमारी यादव ने कहा कि सरकार की ओर से कोई सहायता अभी तक नहीं मिला है. मृतक के परिजन को सरकारी सहायता जल्द मिले. मांग जिला प्रशासन से करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




