चैती नवरात्र को लेकर क्षेत्र हुआ भक्तिमय

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 Apr 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
चैती नवरात्र को लेकर क्षेत्र हुआ भक्तिमय

चैती नवरात्र को लेकर क्षेत्र हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

कोढ़ा चैती नवरात्र के अवसर पर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल है. मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जय अंबे गौरी और या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. घर-घर में भी मां की विशेष पूजा की जा रही है. जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है. नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. कोढ़ा दुर्गा मंदिर, काली मंदिर और अन्य देवालयों में विशेष अनुष्ठान आयोजित किये गये. श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. मंदिरों में दिनभर देवी भजन और कीर्तन का आयोजन हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. आगामी दिनों में नवरात्रि की भव्यता और बढ़ेगी, जब अष्टमी और नवमी के अवसर पर कन्या पूजन और हवन का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं का उत्साह और श्रद्धा इस पर्व को और भी दिव्य बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन