नारी सम्मान के लिए युवा महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गयी आक्रोश मार्च

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
नारी सम्मान के लिए युवा महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गयी आक्रोश मार्च

नारी सम्मान के लिए युवा महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गयी आक्रोश मार्च

विज्ञापन

– कांग्रेस के दोहरा नीति पर गुस्साये कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला कटिहार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह व महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कटिहार नगर के केबी झा कॉलेज से दुर्गा स्थान तक आक्रोश मार्च निकाला गया. कटिहार में काला पट्टी बांधकर नारी शक्ति अधिनियम पर कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष की दोहरी नीति के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस का पुतला दहन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दिखावटी राजनीति और दोहरे मापदंडों को उजागर किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. नारी सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल सहित सैकड़ों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा सदैव नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है. जबकि विपक्ष केवल दिखावे की राजनीति करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर नारी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे. मौके पर कार्यक्रम में महेन्द्र झा, श्वेता राय, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूजा शर्मा, गीता पासवान, आरती चौधरी, विवेक सिंह, विकास यादव, अंकित मालाकार, आशीष झा, भास्कर सिंह, विशाल गुप्ता, अनुराधा पाण्डेय, ज्योति कुमारी, बुलबुल सिंह, चंदा आनंद, पिंकी चौधरी, भवानी साह, रीना तिवारी, आशा देवी, रीना देवी, साबरी कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन