जूट मिल की वास्तविक भूमि होगी हस्तांतरित

Updated:
विज्ञापन
जूट मिल की वास्तविक भूमि होगी हस्तांतरित

जूट मिल की वास्तविक भूमि होगी हस्तांतरित

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय जूट विनिर्माण निगम, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की अधीनस्थ इकाई कटिहार जिला स्थित आरबीएचएम जूट मिल की विवादित भूमि को छोड़ जूट मिल की वास्तविक भूमि बियाडा को हस्तांतरित करने के लिए भारत सरकार से पत्राचार किया गया है. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने विधान सभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी गयी. विधान पार्षद ने सदन को बताया कि आरबीएचएम जूट मिल भारत सरकार का एक उपक्रम था. सारी मशीनें अब नीलम हो चुकी हैं. वर्तमान में मिल के अन्दर कोई सामान नहीं है. इस प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि मशीन नीलामी तथा मिल में सामान के सम्बन्ध में राज्य सरकार को कोई सूचना नहीं है. विधान पार्षद ने बताया कि जूट मिल की लगभग 55 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर उद्योगों की स्थापना की जा सकती है. कटिहार जिले की एक बड़ी आबादी को रोजगार का अवसर मिलेगा. बेरोजगारी दूर होगी. जूट मिल की खाली पड़ी जमीन पर उद्योगों की स्थापना कर कटिहार जिले को एकबार फिर से औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जा सकता है. विधान पार्षद ने पूछा कि जूट मिल की खाली पड़ी जमीन को बियाडा में शामिल करने को लेकर सरकार के पास कोई योजना है. अथवा सरकार की कोई मंशा है. इस प्रश्न के जवाब में विभाग की ओर से सदन को बताया गया कि अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग के अर्द्ध सरकारी पत्र सं. 22/एसीएस-18.01.2024 द्वारा वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव को विवादित भूमि को छोड़कर वास्तविक भूमि को बियाडा को हस्तांतरित करने हेतु पत्राचार किया गया है. इस सम्बन्ध में वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार से सूचना अप्राप्त है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन