चोरी की राशि के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

चोरी की राशि के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार
कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस मिशन थाना शेखपुरा में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद की है. मिशन थाना शेखपुरा में 4 अप्रैल 2025 को कांड संख्या 20/25 के तहत चोरी की घटना दर्ज की गई थी. कुल 97 हजार रुपये की चोरी की गई थी. इस मामले की छानबीन के क्रम में कोढ़ा थाना पुलिस को इनपुट मिला कि उक्त राशि के साथ एक अप्राथमिकी अभियुक्त कोढ़ा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. आरोपित अनूप यादव, पिता हीरा यादव, नयाटोला जुराबगंज निवासी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को चोरी की गई संपूर्ण राशि बरामद करने में सफलता मिली. आरोपित को पूछताछ के बाद मिशन थाना शेखपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




