आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटिहार कदवा थाना में दर्ज एक कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार सोनैली थाना कदवा निवासी ने चांदपुर चौक पर एक दुकान की संरचना का निर्माण कराया था. लेकिन वह दुकान नहीं खोल पाया. वादी का आरोप था कि निर्माणाधीन दुकान का ताला तोड़कर निर्माण सामग्री मुन्ना झा उर्फ परमानंद झा ने निकाल लिया. उसके बाद दुकान के नाम पर 1.25 लाख रुपया वसूला, चाबी मांगने पर जान मारने की धमकी देने लगा. जिसे लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाना में आरोपित के विरुद्ध कांड दर्ज कराया था. उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




