102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का नौवे दिन भी सदर अस्पताल परिसर में धरना रहा जारी

Updated at : 13 Sep 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का नौवे दिन भी सदर अस्पताल परिसर में धरना रहा जारी

102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का नौवे दिन भी सदर अस्पताल परिसर में धरना रहा जारी

विज्ञापन

कटिहार. सरकारी 102 एम्बुलेंस सेवा पिछले 9 दिन से बाधित है, सरकारी एंबुलेंस सेवा बाधित रहने से गरीब मरीज काफी परेशान है. लगातार 102 एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक सरकार और एजेंसी की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल की बात सामने नहीं आई है. मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ शनिवार को नौवे दिन भी सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे रहे. जिला अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में एंबुलेंस कर्मियों ने नौवे दिन भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की. अब तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने के बाद अब एंबुलेंस कर्मचारी का आक्रोश सरकार और एजेंसी के ऊपर बढ़ता जा रहा है. एंबुलेंस कर्मचारी ने कहा कि पिछले 9 दिन से हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार और एजेंसी की ओर से अब तक कोई संतोष भरा बात सामने नहीं आई है. कर्मियों ने कहा कि यदि ऐसा ही हल चलता रहा तो इमरजेंसी में कई गरीब मरीज सरकार और एजेंसी के इस उदासीन रवैया के कारण भेंट चढ़ जाएंगे. मौके पर संघ के संरक्षक विकास सिंह ने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों की मांग कोई नाजायज मांग नहीं है, वह अपना हक का मांग रहे हैं. मेहनत के हिसाब से मेहनताना मिले, एक एंबुलेंस कर्मी को मात्र महीने में 10400 मिता है और काम 12 से 16 घंटा लिया जाता है, जो कर्मियों के साथ अन्याय है. इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव अब्दुल मतीन, कोषाध्यक्ष मणिकांत झा, जदयू नेता सुनील सिंह, करणी सेना जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी, अमित कुमार, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार सिंह, संजय कुमार, सुमित कुमार, संतोष कुमार राय, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार मंडल, दीपक कुमार, राज किशोर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन