बेहतर इलाज के अभाव में किशोरी की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Updated at : 22 Nov 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर इलाज के अभाव में किशोरी की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

बेहतर इलाज के अभाव में किशोरी की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर की 16 वर्षीय निशु कुमारी, पिता राहुल पासवान अचानक बीमार होने पर शनिवार शाम अपनी मां कंचन देवी व बहन कोमल कुमारी के साथ कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे को न तो समय पर इलाज मिला और न ही प्राथमिक उपचार किया गया. परिजनों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में मौजूद स्टाफ की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं दी गयी. यहां तक कि एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं करायी गयी. परिजनों का कहना है कि स्थिति बिगड़ते देख वे किसी तरह निशु को हाथों पर उठाकर निजी क्लिनिक तक ले गये. जहां उपचार की कोशिश की गयी. इस घटना से परिजनों में भारी आक्रोश है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. इधर, कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ पूजा कुमारी ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने बताया कि निशु कुमारी को शाम लगभग 6 बजे अस्पताल लाया गया था. जांच के बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. चिकित्सक के अनुसार, किशोरी की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज पूर्णिया रेफर करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई और स्वास्थ्य केंद्र की ओर से उसके बेहतर इलाज की जिम्मेदारी निभाई गयी. घटना के बाद ग्रामीणों और मरीज के परिजनों में अस्पताल की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की जांच हो और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन