राहुल सिंह बने मानगो के डिप्टी मेयर, 10 वोटों के अंतर से जीते चुनाव

राहुल सिंह कश्यप फाइल फोटो
Mango Deputy Mayor Election: मानगो नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में वार्ड 5 के पार्षद राहुल सिंह कश्यप ने 19 वोट पाकर शानदार जीत हासिल की. उन्होंने गुलाम मुस्तफा रजा को 10 मतों से हराया. आयुक्त रवि रंजन विक्रम ने मेयर और पार्षदों को शपथ दिलायी.
Mango Deputy Mayor Election, जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने शानदार जीत दर्ज की. डिप्टी मेयर पद के लिए हुआ इलेक्शन समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 34 वार्ड सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान में वार्ड नंबर 5 के पार्षद राहुल सिंह कश्यप को 19 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वार्ड नंबर 26 के सदस्य गुलाम मुस्तफा रजा को 9 वोट प्राप्त हुए. इस तरह राहुल सिंह कश्यप ने 10 मतों के अंतर से जीत हासिल की. वहीं, तीसरी प्रत्याशी वार्ड नंबर 4 की सदस्य मौमिता चटर्जी को 6 वोट मिले.
मेयर समेत इन पार्षदों को दिलायी गयी सदस्यता
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता समेत सभी 34 वार्ड पार्षदों को आयुक्त रवि रंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद उपमहापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गयी, जिसमें तीन उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. इसके बाद मतदान और फिर मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई.
ईमानदारी से काम करने का दिलाया भरोसा
प्राप्त मतों के आधार पर राहुल सिंह कश्यप को विजेता घोषित किया गया. वह मानगो के वार्ड नंबर 5 से निर्वाचित पार्षद हैं और रिपीट कॉलोनी के निवासी हैं. जीत के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे मेयर सुधा गुप्ता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे.
Also Read: जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश को मिला सम्मान, जान दांव पर लगाकर ले आए 45,000 मीट्रिक टन गैस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




