करनडीह दिशोम जाहेरथान में रास्का फिल्म फेस्टिवल की पब्लिक स्क्रीनिंग आज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय संताली फिल्म रास्का अवॉर्ड के तहत जूरी स्क्रीनिंग करनडीह में हई.

विज्ञापन

– सिने अवॉर्ड समारोह 9 मई को बिष्टुपुर माइकल जॉन में

jamshedpur.

पंडित रघुनाथ एकेडमी ऑफ संताली कल्चर एंड आर्ट (रास्का) द्वारा आयोजित 14वां राष्ट्रीय संताली फिल्म रास्का अवॉर्ड-2026 के तहत जूरी स्क्रीनिंग करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में सोमवार को संपन्न हो गया. फिल्मों की स्क्रीनिंग एवं स्क्रूटनी कार्य पूर्ण कर लिया गया है. इस वर्ष फिल्म फेस्टिवल में कुल 12 फिल्मों ने नामांकन किया गया था. जिनमें से चयन समिति ने 6 फिल्मों का चयन किया. इन चयनित फिल्मों में बारया मोने, आते-आते, किसाड़ बोंगा, सुंतु गुतूज, सारी दुलाड़ व जिवी चाला: रेहों शामिल है. जूरी मेंबर मानसिंह माझी, सागेन हांसदा तथा प्रो बापी मुर्मू ने फिल्मों का मूल्यांकन किया. रास्का के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र मुर्मू ने बताया कि 14वां राष्ट्रीय संताली फिल्म रास्का अवॉर्ड समारोह 1 से 9 मई तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है. मंगलवार को चयनित फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में अपराह्न 4 बजे से होगी. वहीं 9 मई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सिने अवॉर्ड समारोह का आयोजन होगा. जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री, बेस्ट निर्माता-निर्देशक सरीखे कई पुरस्कार विभिन्न कैटेगरी में दिये जायेंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी के हेड जीरेन टोपनो मौजूद रहेंगे. उपस्थित रहेंगे. इसके अतिरिक्त समाज के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola