मां के मथ्यालम्मा रूप का भक्तों ने किया दर्शन

Updated:
विज्ञापन
मां के मथ्यालम्मा रूप का भक्तों ने किया दर्शन

टानगर रेलवे लोको कॉलोनी में पिछले सात दिनों से जारी पारंपरिक पहाड़ी पूजा का उल्लास अब अपने चरमोत्कर्ष पर है. सोमवार को पूजा के छठे दिन मां ने भक्तों को ‘मुथ्यालम्मा’ स्वरूप में दर्शन दिए.

विज्ञापन

रेलवे लोको कॉलोनी से आज निकलेगी मां पहाड़ी की भव्य विदाई यात्रा

jamshedpur

. टाटानगर रेलवे लोको कॉलोनी में पिछले सात दिनों से जारी पारंपरिक पहाड़ी पूजा का उल्लास अब अपने चरमोत्कर्ष पर है. सोमवार को पूजा के छठे दिन मां ने भक्तों को ”मुथ्यालम्मा” स्वरूप में दर्शन दिए. मां के इस अलौकिक रूप की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही लोको कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर विशिष्ट रूप से पहुंचे शंकर रेड्डी ने भी मां के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया.

निकलेगा भव्य विसर्जन जुलूस :

मंगलवार की शाम सात बजे लोको कॉलोनी से मां पहाड़ी की भव्य विदाई यात्रा (विसर्जन जुलूस) निकाली जायेगी. आयोजन समिति के अनुसार, इस विसर्जन जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

10 आकर्षक झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र:विसर्जन जुलूस में कुल 10 भव्य झांकियां शामिल होंगी, जिनमें से 6 झांकियां विशुद्ध रूप से पौराणिक कथाओं और देवी-देवताओं के प्रसंगों पर आधारित होंगी. इसके अलावा, पारंपरिक लोक कलाकारों का जत्था अपनी कला का प्रदर्शन करेगा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और गर्मी को देखते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाये गये हैं. मां पहाड़ी पूजा ब्वॉयज क्लब की ओर से भक्तों के बीच नि:शुल्क चना और शर्बत का वितरण किया जा रहा है. वहीं, लोको शेड के समीप चाय संचालक लल्लू भाई और उनके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की है.

विज्ञापन
Sanjay Prasad

लेखक के बारे में

By Sanjay Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola