भोजपुरी पत्रिका ‘अंगना’ के विवाह नेगचार विशेषांक का हुआ लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

भोजपुरी पत्रिका ‘अंगना’ के विवाह नेगचार विशेषांक का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन

jamshedpur.

सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन के प्रयाग कक्ष में सोमवार को भोजपुरी पत्रिका””””अंगना”” के ””बियाह के नेगचार विशेषांक”” का लोकार्पण किया गया. सुंदर कलेवर से सजी इस पत्रिका का संपादन डॉ. संध्या सिन्हा सूफी ने किया है. इस विशेषांक में 15 रचनाकारों ने विवाह के विभिन्न रस्मों और नेगचार पर अपनी लेखनी के माध्यम से प्रकाश डाला है. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अजय कुमार ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष और विशिष्ट अतिथि डॉ भारती कुमारी उपस्थित रहीं. स्वागत वक्तव्य डॉ संध्या सिन्हा सूफी ने दिया. लोकार्पण के पश्चात पत्रिका में शामिल रचनाकारों ने विवाह के नेगचार पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुति दी. इसके बाद सभी रचनाकारों को स्नेह प्रतीक के रूप में पारंपरिक ””””””””खोइछा”””””””” देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि डॉ अनिरुद्ध त्रिपाठी ने विवाह की रस्मों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया. वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ भारती कुमारी ने इन रस्मों के सामाजिक पक्ष को उजागर करते हुए इनके संरक्षण पर बल दिया. डॉ अजय कुमार ओझा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यक्रम की विशिष्टता की सराहना की. मंच संचालन डॉ वीणा पांडेय भारती ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती शकुंतला शर्मा ने किया. इस अवसर पर शहर के कई साहित्यकार और भोजपुरी प्रेमी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola