महिला संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये शिक्षक को भेजा जेल

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की मर्वतपुर पंचायत के धूमनगर गांव में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

आजमनगर. प्रखंड क्षेत्र की मर्वतपुर पंचायत के धूमनगर गांव में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि एक सरकारी शिक्षक को देर रात गांव के एक घर के आसपास संदिग्ध गतिविधि करते देख कुछ ग्रामीणों को शक हुआ. इसके बाद जब लोगों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया. ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा. ग्रामीणों ने शिक्षक व महिला दोनों को पकड़ लिया और रस्सी से बांध कर रात भर रखा था. आजमनगर पुलिस ने थाना कांड 230/26 दर्ज किया. साथ ही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित इजहार आलम उर्फ नकलू पिता अली हसन ग्राम धुमनगर थाना आजमनगर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन