शहर के नागरिकों को नगरीय सुविधा पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्ध, तारकिशोर

Updated:
विज्ञापन
शहर के नागरिकों को नगरीय सुविधा पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्ध, तारकिशोर

शहर के नागरिकों को नगरीय सुविधा पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्ध, तारकिशोर

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में अपने विधायक कोष से दो पीसीसी पथ क्रमशः कनवा टोला में हीरा देवी के घर से ऑटो स्टैंड तक तथा रंजना झा के घर से संतोष भगत के घर तक का उद्घाटन शिलापट अनावरण व नारियल फोड़ कर किया. इन पथों के निर्माण की लागत राशि लगभग 24 लाख है. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, निगम पार्षद मुनीलाल उरांव, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, चंद्रशेखर जायसवाल, सतीश ठाकुर, राजू चौहान, विकास राय के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय मोहल्ला वासी उपस्थित थे. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत न केवल नगर निगम के क्षेत्र की. बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया गया है. नगर की मूल समस्या जल जमाव की रही है. जिसके लिए उन्होंने अपने वित्त मंत्रीत्व काल में स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण की स्वीकृति दी जो निर्माणाधीन है. इसके निर्माण से नगर में जल जमाव की समस्या का स्थाई निदान हो जायेगा. उन्होंने कहा कि सुंदर कटिहार और लोगों को बेहतर नगरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन