समेली प्रखंड के आठ पंचायतों में नल जल योजना पूरी तरह ठप

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 May 2026 5:20 PM

विज्ञापन

समेली प्रखंड के आठ पंचायतों में नल जल योजना पूरी तरह ठप

विज्ञापन

– भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे लोग समेली मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन क्षेत्र में खराब पाइपलाइन, मोटर खराब होने और देखरेख के अभाव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रभात खबर की टीम ने बुधवार को लोगों की समस्या को लेकर जब समेली प्रखंड क्षेत्र के नल जल योजना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो एक भी पंचायत में सरकार की योजना धरातल पर दिखाई नहीं दी. चकला मौला नगर पंचायत वार्ड संख्या तीन में विनय मंडल के दरवाजे पर दो महीना से पाइप कटा हुआ है. सड़क पर पानी बर्बाद हो रहा है. खैरा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में लगभग एक सप्ताह से नल में पानी नहीं आ रहा. डूमर पंचायत के वार्ड संख्या दो में पांच महीना से लोगों को नल का जल नहीं मिल रहा. पश्चिम चांदपुर पंचायत के रामनगर नरहैया में भी योजना की स्थिति बदतर है. पूर्वी चांदपुर पंचायत वार्ड संख्या नौ तेलयारी टोला एवं रजक टोला में अभी तक लोगों के घरों में नल नहीं लगा, जिससे लोग आक्रोशित हैं. प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को बार-बार शिकायत करने के बावजूद किसी ने सुध नहीं लिया. मलहरिया पंचायत में नल का जल नहीं मिल रहा, मुखिया समस्या को लेकर मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती ने बताया कि मेरे पंचायत में तेरह वार्ड तो है. लेकिन कही भी सही तरीके से लोगों को नल का जल नहीं मिल रहा. आयरन युक्त पानी पीने को ग्रामीण विवश है. शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा कार्रवाई, मुखिया डूमर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार ठाकुर ने बताया कि पंचायत के बारह वार्ड में सोलह पानी टंकी में कही भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा. यह योजना पूरी तरह विफल साबित हो रहा है. ग्रामीणों के शिकायत पर कई बार विभाग को लिखित आवेदन भी दिया गया. लेकिन सार्थक साबित नहीं हो पाया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन