दोस्त के अवैध हथियार लेकर फोटो खीचना पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

दोस्त के अवैध हथियार लेकर फोटो खीचना पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल
फलका फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के फुलडोभी गांव के एक युवक को दोस्त के अवैध हथियार के साथ फोटो खींच कर अपना तस्वीर सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ गया. पुलिस ने आरोपित युवक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि यह वायरल फ़ोटो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि फुलडोभी गांव वार्ड संख्या-तीन निवासी संतोष कुमार अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है. जिसके साथ फोटो लगाकर समाज में भय का वातावरण बनाता है. अवैध कार्य करता है. तातपश्चात् दलबल के साथ आरोपित के घर पहुंच कर फोटो दिखाते हुए अवैध हथियार के सबंध में पूछताछ किया गया. पूछताछ में आरोपित ने फोटो के बारे में स्वीकार किया कि यह फोटो उन्ही का है. लेकिन एक वर्ष पूर्व का है. आरोपित ने फ़ोटो में दिख रहे हथियार के बारे में बताया कि यह हथियार मेरे दोस्त मकसूद फुलडोभी गांव निवासी का है,जो एक साल पूर्व अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुका है. अवैध हथियार की बरामदगी के लिए तलाशी की गयी. लेकिन बरामदगी नहीं हुई. जिसके बाद विधि व्यवस्था संधारण के साथ आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




