चुनाव में बाधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, डीआईजी

Updated:
विज्ञापन
चुनाव में बाधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, डीआईजी

चुनाव में बाधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, डीआईजी

विज्ञापन

डीआईजी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर दिये निर्देश कटिहार पुलिस उप-महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व भयमुक्त, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र कटिहार का निरीक्षण किया. विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को प्रचार-प्रसार भी थम गया. मंगलवार को चुनाव है. उपमहानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल पुलिस केंद्र कटिहार पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किये. एसपी शिखर चौधरी की उपस्थिति में कमान पत्र वितरण कार्य की समीक्षा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं परिचारी प्रवर को आवश्यक निर्देश प्रदान किये. एसपी को निर्देशित किया कि चुनाव को लेकर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखेंगे तथा भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेंगे. किसी भी सूरत में चुनाव प्रभावित ना हो इसका विशेष ध्यान रखेंगे. मतदान केंद्र व उसके आसपास धारा 144 का शत प्रतिशत अनुपालन हो. चुनाव में किसी भी प्रकार से विघ्न बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन