नीति आयोग के सुचकांकों में सुधार लाने का ठोस पहल करें: राहुल

नीति आयोग के सुचकांकों में सुधार लाने का ठोस पहल करें: राहुल
नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने की समीक्षा कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को सीबीएसई के अध्यक्ष सह नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी राहुल सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रक्षेत्रों के सभी सुचकांक की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही नीति आयोग द्वारा कर्णाकित पुरस्कार राशि के विरुद्ध में भेजे गये परियोजना प्रस्तावों की भी समीक्षा की गयी. केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न सूचकांको की गहन समीक्षा की तथा शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्कूलों के विद्युतीकरण करने टारगेट पूरा होने पर प्रशंसा की. स्वास्थ्य विभाग का सूचकांक यथा प्रथम तिमाही में सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच तथा उनको संस्थागत प्रसव में आये के गैप की समीक्षा कर एवं उसके मूल कारणों का निराकरण करने की सलाह दी. आईसीडीएस के सूचकांक कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के पोषण में सुधार, एसएएम व एमएएम आदि बच्चों की संख्या में कमी लाते हुए सभी बच्चों को एसएएम श्रेणी से बाहर लाने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया. साथ ही वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास के सूचकांक के उपलब्धि एवं प्रगति की समीक्षा की गयी. प्रभारी पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारीयों को कम प्रगति वाले सूचकांको में मूल कारणों का पता लगाकर अपेक्षित कारवाई करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया. प्रभारी पदाधिकारी ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया. परियोजना प्रस्तावों में कृषि विभाग द्वारा एफपीओ के लिए कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के परियोजना प्रस्ताव को लागू करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




