गुरुकुल स्कूल में स्वामी हेतिराज आचार्य का स्वागत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 Jan 2026 7:26 PM

विज्ञापन

गुरुकुल स्कूल में स्वामी हेतिराज आचार्य का स्वागत

विज्ञापन

मनिहारी गुरूकुल स्कूल मनिहारी में स्वामी हेतिराज आचार्य का स्वागत किया गया. अयोध्या से पधारे रामानुजाचार्य परंपरा के युवा सन्यासी व वेदांत मार्तंड स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी हेतिराज आचार्य स्कूल पहुंचे थे. मनिहारी व मुजवरटाल, दोनों स्थानों पर उनका कार्यक्रम संपन्न हुआ. वैष्णव संप्रदाय के इस युवा संन्यासी ने अपने विद्वतापूर्ण प्रवचनों से दिलारपुर के अवधपुरी में एक सप्ताह का वेद यज्ञ हवन एवं लक्ष्मी नारायण सत्संग का आयोजन किया था. गुरुकुल मनिहारी और मुजवरटाल, दोनों स्थानों पर स्वामी जी का भावपूर्ण अभिनंदन एवं स्वागत-सत्कार कर बच्चों ने उनसे आशीर्वाद लिया. पूज्य हेतिराज महाराज ने विद्यार्थियों को जीवन-मूल्य, अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा आत्मविकास पर मार्गदर्शन प्रदान किया. उनके प्रेरक वचनों से छात्र-छात्राओं को नई दिशा और ऊर्जा मिली. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से किया गया है. गुरुकुल मनिहारी में क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा, प्राचार्य मंजू कुमारी, एडमिनिस्ट्रेटर सहदेव कुमार मंडल, एकेडमिक इंचार्ज राजेश पोद्दार, गुरुकुल मुजवरटाल में निदेशक कार्तिक ठाकुर, एडमिनिस्ट्रेटर अंशु सिंह, उप प्रधानाचार्य आकांक्षा कुमारी एवं अन्य शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन