गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से किया सर्वे

Published at :02 Mar 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से किया सर्वे

गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से किया सर्वे

विज्ञापन

– 14.25 करोड़ से मंदिर का विकास होना है, पर्यटन विभाग के अभियंता ने किया सर्वे बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की घोषणा के बाद बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. रविवार को बिहार सरकार पर्यटन विभाग की टीम के अभियंता विक्रम कुमार एवं राधेश्याम ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का दौरा किया. मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा विकास कार्य किया जाना है. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का दौरा कर सर्वे किया. मंदिर के जमीन के बारे मै जानकारी ली गयी. मंदिर कमेटी से बात करते हुए जानकारी दी कि बाबा गोरखनाथ धाम के लिए 14 करोड़ 25 लाख की लागत से मंदिर का विकास किया जाना है. मंदिर न्यास समिति के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार, सरकारी अमीन हिमांशु कुमार ने भी पर्यटन विभाग की टीम को मंदिर जमीनों के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन