निर्धारित सभी श्रेणी के दिव्यांगों का प्रखंड स्तर पर होगा सर्वे प्रमाणीकरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2024 11:03 PM

विज्ञापन

24 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रखंडवार लगाये जायेंगे विशेष शिविर

विज्ञापन

कटिहार. जिले के सभी तरह के दिव्यागों के प्रमाणीकरण व यूडीआइडी को लेकर समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के दिशानिर्देश के आलोक में प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने को लेकर आदेश जारी किया गया है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नये दिव्यांग जनों का सर्वे प्रमाणीकरण एवं पंजीकृत लाभुकों का नवीनीकरण को लेकर 24 अक्टूबर से 21 नवंबर तक विशेष शिविर आयोजित की जायेगी. डीएम की ओर से जारी आदेश में विशेष शिविर को लेकर प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गयी है. डीएम के आदेश के अनुसार 24 अक्टूबर को कटिहार प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटिहार में विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा. जबकि 25 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज, 26 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा, 28 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर, 29 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा, 30 अक्टूबर व दो नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फलका व पंचायत कार्यालय परमोकाम,चार नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली, पांच नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला, छह नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी, 11 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही, 12 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी, 13 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद, 14 व 15 नवंबर को क्रमशः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा व बलिया बेलोन, 18 व 19 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर व पंचायत कार्यालय गोरखपुर, 20 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारसोई एवं 21 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन