एसपी को आवेदन सौंप लगायी न्याय की गुहार

एसपी को आवेदन सौंप लगायी न्याय की गुहार
कटिहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से लोगो ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. प्रभारी पुलिस अधीक्षक सह बीएमपी कमांडेंट गौरव मंगला ने शुक्रवार को अपने कक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 15 लोगों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया. आवेदक में जमीनी विवाद के मामले, कांड दर्ज की शिकायत, आरोपित की गिरफ्तारी सहित घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न को लेकर आवेदन दिया. उक्त आवेदक के आलोक में एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




